देश

होटल में प्रेमी के साथ पहुंची महिला, पति ने पुलिस बुलाई, छत से कूदकर हुई फरार

बागपत, 18 जून 2025 — उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में एक महिला अपने प्रेमी के साथ होटल पहुंची। महिला का पीछा कर रहा उसका पति पुलिस को साथ लेकर होटल पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी से घबराई महिला होटल की छत से कूदकर फरार हो गई।

घटना का वीडियो सीसीटीवी और राहगीर के मोबाइल कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला छपरौली थाना क्षेत्र की रहने वाली है और पति से विवाद के चलते वह महिला सेल से तीसरी बार काउंसलिंग करवा कर लौट रही थी। लौटते समय वह प्रेमी के साथ बड़ौत के हॉलिडे होटल गई थी।

पति ने गुप्त रूप से पीछा कर पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी। जैसे ही पुलिस होटल पहुंची, महिला करीब 12-13 फीट ऊंची छत से कूद गई और वहां से भाग निकली।

फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। होटल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है कि क्या महिला और प्रेमी की पहचान सत्यापित की गई थी या नहीं।

Related Articles

Back to top button