उत्तराखंड

घने कोहरे की चादर में लिपटा हरिद्वार–दिल्ली नेशनल हाईवे, रेंगते नजर आए वाहन

देहरादून।
हरिद्वार–दिल्ली नेशनल हाईवे पर रात होते ही घना कोहरा छा गया, जिससे पूरे मार्ग पर सफेद चादर जैसी स्थिति बन गई। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है और हाईवे पर चल रहे वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते नजर आए।

घने कोहरे में वाहनों की हेडलाइट की रोशनी भी फीकी पड़ गई, जिससे चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन चालक अतिरिक्त सावधानी बरतते हुए धीमी गति से वाहन चलाते दिखे।

पुलिस और प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि रात के समय अनावश्यक यात्रा से बचें। यदि यात्रा करना जरूरी हो तो फॉग लाइट का प्रयोग करें, वाहन की गति नियंत्रित रखें और सुरक्षित दूरी बनाकर चलें, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button