उत्तराखंड

खटीमा में आरटीई के तहत 706 बच्चों को निजी स्कूलों में मिलेगा प्रवेश

 खटीमा । ऊधम सिंह नगर के खटीमा विकासखंड में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत 706 बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए लॉटरी सिस्टम के माध्यम से बच्चों का चयन किया गया है।

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) भानु प्रताप कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित सभी 706 बच्चों को विभिन्न निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए आवंटन कर दिया गया है। अब अभिभावकों को निर्धारित स्कूलों में जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर प्रदान करना है, ताकि वे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें।

Related Articles

Back to top button