दून पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 इंस्पेक्टर और उपनिरीक्षकों के तबादले

देहरादून। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बुधवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 इंस्पेक्टर और उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर राकेन्द्र कठैत को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) का प्रभारी बनाया गया है। प्रमोद उनियाल को वीवीआईपी सेल और अरविंद कुमार को सीनियर सिटीजन सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विवेक राठी को कालसी, कुलदीप शाह को त्यूनी का थानाध्यक्ष तथा अश्वनी बलूनी को आराघर चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उपनिरीक्षकों के स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अमित कुमार को आईडीपीएल चौकी, सतेन्द्र सिंह को डाकपत्थर, संदीप पंवार को सहिया, प्रवेश रावत को मयूर विहार, संदीप कुमार को धारा चौकी, रवि प्रसाद को आशारोड़ी, नवीन डंगवाल को फव्वारा चौक तथा रघुवीर सिंह कप्रवाण को हरिपुरकलां चौकी प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा नरेन्द्र कोठियाल को राजपुर एसएसआई, नीरज कठैत को कालसी एसएसआई, संजय रावत को रायवाला एसएसआई, अमन चड्ढा को कोतवाली नगर तथा धनीराम पुरोहित को एसओजी नगर में तैनाती दी गई है। बलदीप सिंह को रानीपोखरी एसएसआई, मनोहर नेगी को प्रेमनगर, नवीन जोशी को ऋषिकेश एसएसआई, भरत सिंह रावत को रायपुर एसएसआई, दिनेश राणा को मसूरी और कविंद्र राणा को डोईवाला भेजा गया है।
महिला उपनिरीक्षकों में भी कई नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सुधा रावत को डिफेंस कॉलोनी चौकी प्रभारी बनाया गया है। शिखा तेगवाल को पटेलनगर, पूनम खत्री को रायपुर, निशा पांडे को नेहरू कॉलोनी, तनुजा शर्मा को क्लेमनटाउन, ज्योति को सहसपुर, सुधा बिष्ट को डोईवाला तथा दीप्ति जगवाण को बसंत विहार थाने में तैनात किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और विभिन्न थानों व इकाइयों में कार्यकुशलता बढ़ाना है।




