उत्तराखंड

टीएचडीसी का 39वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

नई टिहरी। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड का 39वां स्थापना दिवस भागीरथीपुरम और कोटेश्वर परियोजना में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण, गार्ड ऑफ ऑनर, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह आयोजित किए गए, जिनमें अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सीआईएसएफ के जवानों ने भाग लिया।

भागीरथीपुरम स्थित बहुउद्देशीय भवन परिसर में मुख्य महाप्रबंधक (टिहरी कॉम्प्लेक्स) आर.आर. सेमवाल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में लोकगायक शशांक घिल्डियाल और महिमा उनियाल ने गढ़वाली लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जबकि हास्य कलाकार संदीप छिलबट ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया।

कोटेश्वर परियोजना में भी स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर महाप्रबंधक (ओएंडएम) दिनेश चौहान ने किया। इस अवसर पर टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सिपन कुमार गर्ग ने ऋषिकेश से लाइव प्रसारण के माध्यम से सभी परियोजना इकाइयों के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (पुनर्वास समन्वय) विजय सहगल, महाप्रबंधक (पीएसपी) एस.के. साहू, अपर महाप्रबंधक (ओएमएम) भगत सिंह, अपर महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) ए.पी. बाजपेई, निधि बाजपेई, कविता श्रीस्वाल सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button