छत्तीसगढ़राज्य

छत्‍तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता बढ़ने वाली है और इसके चलते प्रदेश भर में बारिश होगी: मौसम विभाग

रायपुर
छत्‍तीसगढ़ में रविवार से मानसून की सक्रियता बढ़ने वाली है और इसके चलते प्रदेश भर में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर व दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में तो भारी बारिश की संभावना है। अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई। हालांकि तापमान में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा और मौसम में ठंडकता बनी रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहेगा। बारिश व बादल के चलते वातावरण की ठंडकता और बढ़ेगी। विभाग के अनुसार जुलाई में अच्छी बारिश होन की उम्मीद है। इस महीने की बारिश जून में हुई कम बारिश की कमी पूरी कर देगी।naidunia_image

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर बीकानेर, जयपुर, ग्वालियर, सतना, बगाति और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से रविवार 7 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। उत्तर व दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के भी आसार है।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा
शनिवार को ओरछा में 5 सेमी, जगदलपुर में 4 सेमी, छोटेडोंगर-कोंडागांव में 3 सेमी, पखांजुर-पेंड्रारोड-बलरामपुर-रायगढ़ में 2 सेमी वर्षा हुई। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

Related Articles

Back to top button