गरियाबंद। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को रिमांड पर भेजा है। आरोपी विराट रामकर (35) पिता हरीलाल रामकर परसागुड़ा थाना भनपुरी जिला बस्तर का रहने वाला है। शिकायतकर्ता ग्राम कंवरपाली थाना सिंघोडा निवासी डोलचंद पटेल पिता सीताराम पटेल निवासी ने मामले की शिकायत थाने में की थी। उन्होंने बताया, पूरी कहानी होटल उड़केस्टल में रची गई। सरायपाली विधानसभा से कांग्रेस से विधायक की टिकट दिलाने के नाम पर आरोपी ने दो खेप में 20 लाख रुपए की ठगी की है। विधानसभा में टिकट दिलाने के नाम पर पहली बार में 5 लाख रुपए पिथौरा के गाठी ढाबा में और दूसरी बार 15 लाख रुपए होटल उडकेस्टल रायपुर में लिया गया। यश देवांगन के संपर्क में आने के बाद डोलचंद ने विराट रामकर को रकम दिया था। पिथौरा पुलिस ने विराट के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर उसे रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Related Articles
महिला सशक्तिकरण के प्रति हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: समाज की प्रगति के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक ,महिला कल्याण के लिए चार नए पोर्टल लॉन्च: मुख्यमंत्री साय…
March 9, 2025
पटवारियों की हड़ताल खत्म, अब राजस्व संबंधित कामों में आएगी तेजी: मंत्री टंकराम वर्मा
January 24, 2025


