उत्तराखंड

कांग्रेस ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

देहरादून, 23 नवम्बर। अडानी समूह पर मोदी सरकार की शह पर अनुचित व्यापार के तौर तरीके अपनाने और विदेशों में भी देश की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में एश्ले हॉल चौक पर मोदी सरकार का पुतला फूंका। उपस्थित नेताओं ने कहा कि अडानी के ख़िलाफ़ अमेरिका में रिश्वत और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यहां अडानी पर अपनी कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दिलाने के लिए 25 करोड़ डॉलर की रिश्वत देने और इस मामले को छिपाने का आरोप लगा है। केन्या में भी वहां की सरकार ने अडानी पर अनुचित तरीकों को अपनाने का आरोप लगाते हुए एयरपोर्ट और रेलवे के अनुबंध रद्द कर दिये हैं। महानगर अध्यक्ष गोगी ने कहा कि अडानी समूह को मोदी सरकार द्वारा अनेक प्रकार से अनुचित लाभ पहुंचाया जाता रहा है। गोगी ने कहा कि कई साल से राहुल गांधी अडानी के अनुचित व्यापार के तौर तरीकों और अडानी को प्राप्त मोदी सरकार की शह के मामले को मुखर तरीके से उठाते रहे लेकिन सरकार सत्ता के मद में चूर कुछ समझने को तैयार नहीं है। अडानी समूह का आकार और लाभ बहुत बड़ा है पर देश मे रोजगार सृजन में उसका योगदान तुलनात्मक रूप से नगण्य है। व्यापार के यह कौन सा मॉडल है जिसमें जनसामान्य को कोई लाभ नहीं। ऊपर से शेयर मार्केट में भी जोड़तोड़ से अडानी समूह लगातार लाभ अर्जित कर रहा है। पूरी दुनिया मे यह बात जगज़ाहिर हो गई है। दिन प्रतिदिन अडानी समूह और मोदी सरकार का गठजोड़ स्पष्ट होता जा रहा है। निवेशकों और सामान्य नागरिकों के हित में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस इस गठजोड़ को पहले भी उजागर करती रही है और आगे भी सदन और सड़कों पर जोरशोर से ये मामला उठाते रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव महेंद्र नेगी, नवीन जोशी, राजकुमार, जगदीश धीमान, देवेंद्र सिंह, डॉ प्रतिमा सिंह, चुन्नी लाल डिंगी, अमरदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह पंवार, संदीप जैन, अरुण बलूनी, रोहित मित्तल, आलोक मेहता, लकी राणा, राम बाबू , गणेश चौहान, शिजाद अंसारी, मुस्तकीन अंसारी, अरविंद गुरुंग, साजिद अली, राजू, भोग राज, सूरज, आलोक मेहता, पूनम कडारी, अजय धीमान, पूरण, कौशल्या आदर्श सूद, रामवाह, फिरोज, अमन दीप, वंदना राही, केशवानंद आर्य, नवीन कुमार, गौरव शर्मा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button