देश/दुनिया

बलिया: तीन साल पहले बरात में नाचने को लेकर हुए विवाद में किशोर पर चाकू से हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया। तीन वर्ष पूर्व बारात में नाचने के दौरान हुए विवाद में किशोर पर चाकू से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान कर दिया है। घटना बलिया शहर के गुलाबदेवी इंटर कॉलेज के पास हुई थी। आरोपी गणेश शाह, निवासी बनकटा, के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला एसटी कोतवाली में दर्ज था।

पुलिस उपनिरीक्षक आदर्श श्रीवास्तव ने आरोपी की तलाश में उसके घर दबिश दी, जहां वह घर के बाहर मौजूद मिला। पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया।

Related Articles

Back to top button