यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तरकाशी के यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर सोमवार को नौकैंची के पास भूस्खलन होने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ। तेज बारिश के कारण रात 9 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था, जिसे आज सुबह फिर से शुरू किया गया। भूस्खलन के दौरान करीब चार से पांच लोग मलबे के साथ खाई में जा गिरे। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। अब तक दो शव निकाले गए हैं और एक घायल को जानकीचट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। एक से दो लोगों के और दबे होने की आशंका है।
मृतकों की पहचान:
- हरिशंकर (47 वर्ष), उत्तर प्रदेश
- ख्याति (9 वर्ष), पुत्री हरिशंकर, उत्तर प्रदेश
घायल:
-
रसिक भाई (प्रतापनगर वेस्ट, मुंबई)
लापता:
- भाविका शर्मा (11 वर्ष), दिल्ली
- कमलेश जेठवा (35 वर्ष), महाराष्ट्र
रेस्क्यू कार्य के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जानकीचट्टी से आगे की पैदल यात्रा रोक दी गई है। वैकल्पिक मार्ग “भंडेली गाड़ – यमुनोत्री” के संचालन का निर्णय जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद लिया जाएगा। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।