उत्तराखंड

दूरस्थ क्षेत्रों में चुनाव की सूचनाएं पुलिस के वायरलेस, सेटेलाइट फोन से आएंगी

देहरादून।  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को 497 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। बृहस्पतिवार को मतदान होगा। दूरस्थ क्षेत्रों में जहां दूरसंचार कनेक्टिविटी नहीं है, वहां चुनाव की सूचनाएं पुलिस के वायरलेस और सेटेलाइट फोन से प्राप्त की जाएंगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने सभी नोडल अफसरों के साथ वर्चुअल बैठक कर निर्देश दिए कि चुनाव अवधि के दौरान सभी विभागों के कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई के लिए टीमें तैयार रहेंगी। अगर कहीं सड़क बाधित होती है तो संबंधित विभाग न्यूनतम समय में यातायात सुचारू करेंगे।

निर्देश दिए गए हैं कि सभी पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य तक समय से पहुंचें और संचार व्यवस्था सुचारू रखी जाए। मौसम, सड़क मार्गों और आपदा की स्थिति पर जिलाधिकारी और प्रेक्षक लगातार नजर रखेंगे। निर्वाचन आयोग की सभी टीमें अलर्ट मोड में हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया सुरक्षित और निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।

Related Articles

Back to top button