उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा रोकी, श्रीनगर में घरों में घुसा पानी, यमुनोत्री में सड़क धंसी

देहरादून | उत्तराखंड में मूसलधार बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। श्रीनगर गढ़वाल के कई इलाकों में घरों के अंदर पानी घुस गया है।

श्रीनगर नगर निगम के वार्ड 29 भक्तियाना और एनआईटी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बारिश के कारण दो घरों में पानी भर गया। बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की नाली चोक होने से पानी घरों में घुसा।

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड से आगे भारी बारिश के चलते रास्ता अवरुद्ध हो गया है, जिससे श्रद्धालुओं को रोका गया है।

वहीं यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाली फूलचट्टी-जानकीचट्टी सड़क फूलचट्टी के पास धंस गई है। इसके कारण आवाजाही पूरी तरह बंद है और दोनों ओर कई श्रद्धालु व स्थानीय लोग फंसे हुए हैं।

मौसम विभाग ने राज्य में 31 जुलाई तक तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। देहरादून, चम्पावत और नैनीताल में येलो अलर्ट है।

स्थिति गंभीर बनी हुई है और प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है।

Related Articles

Back to top button