उत्तराखंड

पंचायत चुनाव: भाजपा की ऐतिहासिक जीत, लेकिन दिग्गजों के परिजन हुए पराजित

उत्तराखंड। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है। राज्य में भाजपा को कुल 260 सीटों पर जीत मिली है, जो अब तक की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। 2019 में भाजपा को 200 सीटें मिली थीं, जिसमें हरिद्वार जिला भी शामिल था। इस बार हरिद्वार को छोड़कर पार्टी को 216 सीटों पर सफलता मिली है। यदि हरिद्वार की 44 सीटें जोड़ दी जाएं, तो यह आंकड़ा 260 तक पहुंचता है।

भाजपा सभी जिलों में अपना बोर्ड बनाने जा रही है। यह जीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार की पंचायतों में अब तक की सबसे बड़ी सफलता के रूप में देखी जा रही है।

हालांकि, पार्टी ने जिन दिग्गज नेताओं के परिजनों को चुनाव में मैदान में उतारा था, उन्हें जनता ने नकार दिया। कई विधायकों और पूर्व विधायकों के बेटे, बहू, पत्नी और बेटी को हार का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके भाजपा ने समग्र रूप से कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए पंचायतों में अपना परचम लहराया है।

Related Articles

Back to top button