उत्तराखंड
लमगड़ा में दो सीटों पर भाजपा का कब्जा

अल्मोड़ा। लमगड़ा विकासखंड में प्रमुख और ज्येष्ठ प्रमुख पदों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह ने 17 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी राधा बिष्ट को 5 मतों से हराया। ज्येष्ठ प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी हरीश सिंह ने 23 मत पाकर ललित बिष्ट को 16 मतों से पराजित किया। कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर मुन्नी देवी ने 23 मत पाकर तुलसी देवी को 10 मतों से हराया।