उत्तराखंड

दीपावली से पहले कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा, बोनस और डीए देने की तैयारी में प्रदेश सरकार

दीपावली से पहले उत्तराखंड सरकार राज्य कर्मचारियों को खुशखबरी देने की तैयारी में है। कर्मचारियों को बोनस और महंगाई भत्ता (DA) देने की संभावना है। वित्त विभाग ने इस संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रदेश सरकार दीपावली से पहले कर्मचारियों को बोनस और डीए का तोहफा देने जा रही है। वित्त विभाग ने इस दिशा में कवायद शुरू कर दी है और जल्द ही सरकार इसका औपचारिक एलान कर सकती है।

केंद्र सरकार पहले ही अपने कर्मचारियों को तीन प्रतिशत डीए बढ़ाने का निर्णय ले चुकी है। इसके तहत एक जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते की दर 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दी गई है। इसी तर्ज पर उत्तराखंड सरकार भी राज्य कर्मचारियों को बोनस और डीए देने की तैयारी में है।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दीपावली से पहले बोनस और डीए जारी करने की मांग की है।

वित्त विभाग की तैयारी
अपर सचिव वित्त डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि बोनस और डीए देने के लिए शासन स्तर पर प्रक्रिया जारी है। सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही घोषणा की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button