उत्तराखंड

पांवटा हाईवे पर कार हादसा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान घायल

विकासनगर। शुक्रवार को बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेदनीपुर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान सवार थीं। दुर्घटना में वह घायल हो गईं और उनके कंधे पर चोट बताई जा रही है।

कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि हादसे के बाद मधु चौहान को उपचार के लिए धर्मावाला स्थित एक संस्था के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उनका उपचार जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button