देश/दुनिया
आगरा में प्यार के नाम पर धोखा, युवती से दुष्कर्म और मारपीट

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी अवधेश ने उसकी दोस्ती श्याम सिसोदिया से करवाई। बाद में अवधेश उसे भद्रकाली मंदिर ले जाकर शादी का नाटक करते हुए मांग भरकर ट्रांस यमुना क्षेत्र में किराए के कमरे में पति-पत्नी की तरह रहने लगा।
कुछ समय बाद युवती को पता चला कि अवधेश पहले से शादीशुदा है। विरोध करने पर अवधेश और श्याम ने उसे कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। रविवार को आरोपी फिर घर में घुसा और पीड़िता व उसकी मां के साथ मारपीट की, चाकू दिखाकर धमकाया।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
एसीपी छत्ता पीयूष कांत राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है और पुलिस जांच कर रही है।






