देश/दुनिया
कटनी में महिला पर विक्षिप्त व्यक्ति का हमला, नाक और दोनों कान काटे

मध्यप्रदेश के कटनी जिले के ग्राम करहैंया (बिलहरी चौकी क्षेत्र) में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने खेत में काम कर रही महिला गुड्डी बाई दहिया पर हमला कर उसकी नाक और दोनों कान काट दिए। घटना के समय महिला मूंग तोड़ने के बाद लकड़ी लेकर घर लौट रही थी।
गंभीर रूप से घायल महिला को उसके पति रामदास दहिया द्वारा जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला को गहरी चोटें आई हैं और उसे 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया अस्पताल पहुंचीं और महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।