उत्तराखंड
थराली में अचानक आई आपदा, प्रेम बुटोला घायल

कर्णप्रयाग (चमोली) । 22 अगस्त की रात थराली में अचानक आई आपदा के दौरान प्रेम बुटोला लोगों को अलर्ट करने के लिए सीटी बजा रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी से मलबा और बोल्डर आया और उन्हें करीब 100 मीटर तक बहा ले गया।
घायल प्रेम बुटोला ने बताया कि बड़ी मुश्किल से वे घुटनों के सहारे रेंगकर कुछ दूरी तक पहुंचे। आसपास के लोगों ने उन्हें कीचड़ से साफ किया और उपचार के लिए कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल पहुंचाया। वर्तमान में उनका उपचार अस्पताल में जारी है।
चमोली जिले के थराली में आई इस आपदा ने कई लोगों के आशियाने नुकसान पहुंचाए हैं। पिंडर नदी में इस बार पहाड़ियों से निकलने वाले गदेरों ने भारी तबाही मचाई। थराली थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी एवं जवान प्रभावित लोगों की मदद के लिए तत्पर हैं।